सोहावल-अयोध्या। क्षेत्र में बुधवार की शाम को दो चक्र में आये आंधी पानी की चपेट में आकर दर्जनों लोगों के आशियाने प्रभावित हुए। टीन शेड और घासफूस के छप्पर आदि उड़ कर दूर जा गिरे। बड़ी संख्या में पेड़ों के गिरने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ।पक्के मकान पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान भी हुआ। फल और सब्जी के कारोबारियो में हुई क्षति के कारण हताशा घर कर गई है। सब्जियों की खेती करने वाले भरथूपुर के किसान केदार नाथ मौर्या, मंगलसी के किसान राम सिंह, लहरापुर के संजय चौबे कहते हैं कि लौकी, टमाटर, करेला खीरा, भिंडी,लोबिया, कद्दू आदि की खेती पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। फसल खेतों में गिरकर फैल गई। आम के बागान मालिकों में शामिल राधे श्याम वर्मा, सुंदर मौर्य ने बताया कि इस बार आए रोग और तूफानों के कारण एक चौथाई फसल भी नहीं बची है। जो अब तक बची थी। वह भी गिरकर जमीन पर आ गयी। व्यवसाय में में बड़ा नुकसान होना तय है। पीडि़तों के प्रति संवेदन शून्य बने प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक इस ओर कुछ सोचा ही नहीं है। पीडि़त अहेतुक सहायता के लिए उम्मीद की टकटकी लगाए बैठे हैं। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को सर्वे और आकलन के लिए क्षेत्र में भेजा गया है।जैसी रिपोर्ट आयेगी उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

