भाकियू प्रतिनिधिमंडल उपनिदेशक कृषि से मिलकर सौंपा मांगपत्र
अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। जनपद में हो रही यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं टैगिंग के संबंध में भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपनिदेशक कृषि से मिलकर निर्धारित दर पर यूरिया खाद बेचने तथा टैगिंग न करने की मांग किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर विक्रेताओं को महंगे दाम पर यूरिया खाद दी जा रही है और जबरदस्ती टैगिग किया जा रहा है जिसके कारण फुटकर व्यापारी भी किसानों को महंगे दाम पर यूरिया खाद बेच रहे हैं और साथ में जिंक,फटेरा,ऊर्जा लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं घनश्याम वर्मा ने मांग किया कि थोक विक्रेता फुटकर विक्रेताओं को किस दर से खाद उपलब्ध कराएगे वह दर भी घोषित होना चाहिए और स्पष्ट निर्देश दिया जाना चाहिए कि थोक विक्रेता फुटकर विक्रेताओं को जबरदस्ती जिंक, फटेरा ,ऊर्जा आदि का टैगिंग ना करें। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि यदि कृषि विभाग यूरिया की कालाबाजारी तथा टैगिंग रोकने में अक्षम हो तो निजी दुकानदारों को यूरिया ना देकर साधन सहकारी समितियां के माध्यम से ही किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जाए और सरकार के मानक के अनुसार सीजन वार खाद तुरंत उपलब्ध कराई जाए ताकि भीड़ भी ना लगे। प्रतिनिधिमंडल में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, भूपेंद्र दुबे एडवोकेट, विवेक पटेल शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

