-झुनझुनवाला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड नर्सिंग डे
अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस के रूप में बनाए जाने वाला नर्सिंग डे आज झुनझुनवाला इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक डॉ गिरिजेश त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान फेस पेंटिंग प्रतियोगिता एवं एक क्विज का आयोजन किया गया। बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से एक संक्षिप्त संदेश देने का कार्य किया साथ ही एएनएम जी एन एम की छात्रों ने मिलकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की आत्मकथा का सारांश प्रस्तुत किया। जी एन एम तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा ने एवं जी एन एम आयुष की प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल दुबे ने नर्सिंग डे पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के निदेशक डॉक्टर गिरिजेश त्रिपाठी जी ने सभी छात्रों को नर्सिंग डे की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में सभी नर्सिंग छात्रों को विशिष्ट ज्ञान रखने की आवश्यकता है ।समय के अनुसार यह आवश्यक है कि यह छात्राएं चिकित्सा के क्षेत्र में कोई ना कोई विशिष्ट ज्ञान अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा बिना नर्स के अधूरी है जो समर्पण सेवा भाव कर्तव्य निष्ठा एक नर्स में होती है वह सभी के लिए सीखने योग्य है। कार्यक्रम के दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर सभी नर्सिंग फैकेल्टी ने मिलकर केक काटा। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें क्विज प्रतियोगिता में जी एन एम द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिक्षा एवं स्वाति को प्रथम पुरस्कार जी एन एम आयुष की कमल दुबे एवं नेहा को द्वितीय पुरस्कार तथा बीएससी नर्सिंग की छात्रा अनामिका एवं रूबी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वही फेशियल पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बीएससी नर्सिंग की छात्रा रितु को प्रथम पुरस्कार जी एन एम सेकंड ईयर की छात्रा अंजलि को द्वितीय पुत्र पुरस्कार तथा एनम प्रथम वर्ष की छात्रा रितंभरा सरोज को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ सभी प्रतियोगी छात्रों को प्रोत्साहन करते हुए उनके भागीदारी की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन बीएससी नर्सिंग की काजल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम सिंह आरती, निकिता, डॉ अविनाश, डॉ अरुण, डॉ अंजलि, अंशुमान सुधीर शुक्ला, राजनाथ , अखिलेश यादव ,सीमा, साक्षी सकीना ,अमीषा, मधुकर, शुभम, संदीप जी का प्रमुख योगदान रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

