-एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 33 कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र
अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। शिकायतों के निस्तारण में अयोध्या पुलिस ने पूरे प्रदेश में डंका बजा दिया है। वर्ष 2026 में जनवरी, मार्च और अप्रैल माह में आईजीआरएस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को आईजीआरएस सेल के 33 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 14 मई 2026 को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से ही अयोध्या पुलिस तीन बार प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंची है। यह आईजीआरएस सेल, विभिन्न कार्यालयों और थानों पर तैनात कर्मियों की मेहनत का नतीजा है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सभी कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस सराहनीय कार्य को निरंतर जारी रखें। उन्होंने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आईजीआरएस नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे। सम्मान पाने वालों में प्र.नि. रवीन्द्र यादव, उ.नि. राम लखन मिश्र, मु.आ. पंकज कुमार, मु.आ. अभिषेक पटेल, म.आ. राजकुमारी गुप्ता, म.आ. दीक्षा तिवारी, म.का. शिल्पी राय, म.का. शिवा द्विवेदी, का. पंकज तिवारी, का. स्वातेन्दु राय, म.हे.का. जयललिता, का. अनुज यादव, हे.का. अरुण कुमार, का. रेनू, म.का. स्वाती चौबे, हे.का. उपेन्द्र कुमार प्रजापति, क.आ. राम निवास, म.का. आकांक्षा सिंह, म.का. जिज्ञासा राठौर, म.का. सोनिया रावत, म.का. अपर्णा, म.का. पूनम कुमारी, का. राजेश सिंह, म.का. रिंकी यादव, म.का. विजय लक्ष्मी, म.का. सरोज, का. इन्द्रजीत, म.का. पूजा दीक्षित, म.का. सपना चौहान, का. राशिद, म.का. नीतू सिंह, का. गौरव पाल और म.का. सरिता गुप्ता शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

