अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एंडोक्राइन सर्जरी सर्जरी विभाग केजीएमयू एवं लखनऊ ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप संयुक्त ”आरोहÓÓ कार्यक्रम का आयोजन 20 मई को किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एंडोक्राइन सर्जरी विभागाध्यक्ष किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ एवं जनपद अयोध्या के पूराबाजार ब्लाक के ग्राम लालदास पुरवा निवासी डा. आनन्द मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एंडोक्राइन विभाग केजीएमयू एवं लखनऊ ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आरोह स्तन कैंसर सर्वाइवर्स फैशन एवं सेलीब्रेशन मीट का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेन्टर केजीएमयू लखनऊ में आगामी 20 मई को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें स्तन कैंसर सर्वाइवर्स की शक्ति का सम्मान भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केजीएमयू की कुलपति प्रो. सनिया नित्यानंद एवं बालीवुड अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी व विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी है। डा. आनन्द मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है आम जनमानस में खासकर महिलाएं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है कि कैंसर पूर्णतया ठीक हो सकता है। जिसका इलाज केजीएमयू मेडिकल कालेज लखनऊ में उपलब्ध है। कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिये अयोध्या धाम में लता मंगेशकर चौराहा, हनुमानगढ़ी व राम की पैड़ी सहित प्रमुख स्थानों पर तथा लखनऊ में बापू भवन, विधानसभा मार्ग आदि स्थलों पर एलईडी बैनर लगाये गये हैं। उन्होंने स्तन कैंसर के लक्षण के बारे में बताया कि स्तन या कांख में नई गांठ, कांख में सूजन, स्तनों का रंग, आकार एवं तापमान बदल जाना, निप्पल में तरल पदार्थ या खून का स्त्राव, स्तन का सख्त हो जाना, निप्पलों का अन्दर धंस जाना एवं माहवारी में हारमोन्स बदलाव के कारण स्तन में बदलाव हो जाना ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि चालीस वर्ष के बाद इस प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो उन्हें तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क कर स्क्रीनिंग करनी चाहिये। डा. मिश्रा ने बताया कि पुरुषों में भी ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना पायी जाती है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

