लखनऊ( आरएनएस ): 14 मई, 2026देशभर में संचालित वाहन (ङ्क्र॥्रहृ) पोर्टल के संचालन में पिछले कुछ दिनों से तकनीकी बाधाएं आने के कारण परिवहन विभाग की कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। परिवहन विभाग ने बताया कि पोर्टल में आ रही समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी स्तर पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और सिस्टम को जल्द सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समस्या वाहन पोर्टल के अनुप्रयोगों को पुराने बुनियादी ढांचे से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर स्थानांतरित (माइग्रेशन) करने के दौरान उत्पन्न हुई है। इस संबंध में एनआईसी मुख्यालय, नई दिल्ली के उप-महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष तथा एनआईसी लखनऊ के तकनीकी निदेशक द्वारा विभाग को अवगत कराया गया है।उन्होंने बताया कि संबंधित तकनीकी टीमों के निरंतर प्रयासों और विशेषज्ञों की नियुक्ति के बावजूद सर्वर में कुछ अप्रत्याशित तकनीकी खराबियां सामने आई हैं, जिसके कारण पोर्टल का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि विभाग इस स्थिति से पूरी तरह अवगत है और सेवाओं को जल्द स्थिर एवं सुचारू बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।परिवहन आयुक्त ने कहा कि एनआईसी की विशेष तकनीकी टीम प्रणाली को पुन: सुदृढ़ और पूरी तरह कार्यात्मक बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की।गौरतलब है कि वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहन पंजीकरण, परमिट, कर भुगतान, फिटनेस, स्वामित्व हस्तांतरण और अन्य परिवहन सेवाएं ऑनलाइन संचालित होती हैं, ऐसे में तकनीकी बाधा के कारण नागरिकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

