लखनऊ:( आरएनएस ) 14 मई, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों और युद्धजनित संकट के मद्देनजर देशहित में किए गए आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने संबंधी अपील का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग राष्ट्रीय दायित्व है और सभी को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।योगेंद्र उपाध्याय ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हुए कार्यालय आने-जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा।उच्च शिक्षा मंत्री ने विभागीय कार्यप्रणाली में तकनीकी उपयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए निर्देशित किया कि अधिकतम बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए, ताकि अनावश्यक यात्रा को कम किया जा सके और समय व संसाधनों की बचत हो। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप लेनी चाहिएउन्होंने प्रदेश के सभी कुलपतियों, निदेशालय अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को अपने-अपने संस्थानों में प्रभावी ढंग से लागू करें और छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को भी इससे जोड़ें, ताकि ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भरता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंच सके।बैठक में प्रमुख सचिव एम.पी. अग्रवाल और सचिव अमृत त्रिपाठी सहित प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा निदेशालय से जुड़े 100 से अधिक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

