लखनऊ( आरएनएस ): 14 मई, 2026संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (छ्वश्वश्वष्टक्क), लखनऊ द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से लगातार आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इन अनुरोधों पर विचार करने के बाद परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 14 मई 2026 से बढ़ाकर 17 मई 2026 तक पुन: विस्तारित करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 11 मई 2026 कर दिया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी।परिषद द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 मई 2026 तक पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की कुल 2,71,093 सीटों के मुकाबले चार लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। यह आंकड़ा प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई समय सीमा का अधिकतम लाभ उठाते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए परिषद के दूरभाष नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667 एवं 2636589 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

