लखनऊ( आरएनएस ): 14 मई, 2026डिजिटल भारत के सशक्त निर्माण और युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोडऩे के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में ‘्रढ्ढ द्घशह्म् ्रद्यद्यÓ (एआई फॉर ऑल) पहल को प्रभावी रूप से लागू किया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।ह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में आयोजित वृहद रोजगार मेले के दौरान शुरू किया गया था। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिवर्सिटी (ह्रह्म्ड्डष्द्यद्ग ठ्ठद्ब1द्गह्म्ह्यद्बह्ल4) के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों तथा आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रहा है।राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से रोजगार और उद्योगों का स्वरूप बदल रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस आधुनिक तकनीक का ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोडऩा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गांव, कस्बों और शहरों के अधिकाधिक युवा इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘्रढ्ढ द्घशह्म् ङ्घशह्व: ञ्जह्म्ड्डद्बठ्ठद्बठ्ठद्द ड्डठ्ठस्र ्रह्यह्यद्गह्यह्यद्वद्गठ्ठह्लÓ नामक कोर्स संचालित किया जा रहा है, जिसकी अवधि लगभग तीन घंटे है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाता है और सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है, जो उनके करियर विकास में सहायक होगा।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों को अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘्रढ्ढ द्घशह्म् ्रद्यद्यÓ टैब के माध्यम से सरल प्रक्रिया से नि:शुल्क पंजीकरण कर घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

