लखनऊ( आरएनएस ): 14 मई, 2026उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के बीते नौ वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उपमुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ स्थित होटल ताज में आयोजित “द टाइम्स ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव – डिफाइनिंग 9 ईयर्स ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन: फ्रॉम प्रोग्रेस टू प्रॉस्पेरिटी – उत्तर प्रदेश लीड्स अहेड” कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान हुए आधारभूत विकास, सुशासन, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश आज निवेश, आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, कनेक्टिविटी, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार को लगातार सेवा का अवसर दिया है और सरकार ने पारदर्शिता और निष्ठा के साथ प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश का यह नौ वर्षीय कार्यकाल भविष्य में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन भी तेजी से हो रहा है। सरकार गरीबों के उत्थान, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

