कानपूर सेंट्रल पर चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान
प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के मार्गनिर्देशन में एवं उप मुख्य यातायात प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, कानपुर अकांशु गोविल के नेतृत्व में 09 मई से 13 मई तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना था।
09 मई से 14 मई तक कानपूर सेंट्रल पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टिकट जांच स्टाफ द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों तथा अनबुक्ड लगेज ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 1289 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के तहत प्रभारित किया गया, जिनसे कुल 5,17,620/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया । इसमें 310 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,22,680/- रुपये, 489 अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों से 2,45,740/- रुपए एवं गंदगी/धुम्रपान करने वाले 490 यात्रियों से 49,200/- रुपयेजुर्माना वसूला गया । यह अभियान न केवल राजस्व वृद्धि में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि रेल परिसरों में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

