रोटरी नार्थ ने किया फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सुनील निगम, रवि सोंधिया को सम्मानित
प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। रोटरी इलाहाबाद नार्थ कप अन्डर13 फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में आज विष्णु भगवान् पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज के फुटबॉल मैदान पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी चैंपियन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल उपविजेता एवं गोल्डन हॉक्स को द्वितीय रनर उप बनी।
रोटरी इलाहबाद नार्थ के सचिव उमंग अग्रवाल ने आज के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरास्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाडी एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आर एस बेदी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने प्रतियोगिता में कुल पांच मैच खेलकर चार जीत एवं एक हार के साथ 12 अंक प्राप्त करते हुए चैंपियन बनी जबकि विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल नौ अंको के साथ उपविजेता रही। वहीं गोल्डन हॉक्स 8 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि आर एस बेदी ने सभी विजेताओं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के कप्तान उत्कर्ष गुप्ता को प्राप्त हुआ जबकि इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खि़ताब विष्णु भगवान के स्पर्श सिंह को मिला। रोटरी इलाहाबाद नार्थ क्लब द्वारा फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष, सुनील निगम, रवि सोंधिया को खेल के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान एवं राज्य , राष्ट्रीय स्तर तक खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
उमंग अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रतियोगिता में अन्डर 17 आयु वर्ग के मैच कल 15 मई से प्रारम्भ होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

