कोटेदारों ने वितरण ठप करने की दी चेतावनी
प्रयागराज 14 मई (आरएनएस)। जनपद प्रयागराज के कोटेदारों को चार महीने से कमीशन नहीं मिल रहा है। कमीशन फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2026का अभी तक खाद्यान्न वितरण का कमीशन नहीं मिला है। ऐसे में कोटेदार कैसे अपने परिवार का भरण पोषण करेगा। सरकार और विभाग को कोटेदार की कोई चिंता नहीं है अपितु हमे रोज रोज नए आदेश जारी करके नये काम का आदेश जारी कर दिया जा रहा है। कोटेदार की परेशानी पर विचार नहीं किया जा रहा है।
कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी से इस सम्बन्ध में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक तो हर प्रदेश से कम कमीशन उत्तर प्रदेश का हैं वह भी समय से नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा तीन महीने पहले एक कार्यक्रम में घोषणा किया गया था कि कोटेदार का कमीशन बढ़ाया जायेगा। लेकिन दु:ख इस बात का है कि अभी तक उसपर कोई आदेश जारी नहीं किया है। सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसे में चुनाव धीरे धीरे सिर पर आते जा रहा है। इससे कोटेदार बहुत चिंतित हैं। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद द्वारा एक आदेश जारी किया गया है कि 500 के नीचे की दुकान विलय किया जायेगा। इससे करीब 40 त्नकोटेदार बेरोजगार हो जाएंगे। संगठन इसपर जल्द ही कोई निर्णय पर पहुंचने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज के कोटेदार सड़क पर उतरने का काम करगे। चेतावनी दी कि अगर हम लोग का कमीशन का भुगतान जल्द नहीं कराया गया तो तो हम जून माह का वितरण ठप कर देंगे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

