अयोध्या 14 मई (आरएनएस)। कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती अपने ही घर में फंदे से लटकी मिली। मामले की जानकारी पर उसके भाई ने फंदे से उतरवा युवती को गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण कर युवती को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।
बताया गया कि थाना क्षेत्र के मऊशिवाला करौंदी में एक युवती रुचि यादव (उम्र 25 वर्ष) पुत्री हरीशचंद्र यादव ने किसी कारण अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार ने उसको फंदे से लटका देखा तो हलचल मच गई।आनन फानन में परिवार ने उसको फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर विशाल चौधरी ने बताया कि रुचि यादव को सुबह 11.15 बजे उसका भाई अतुल यादव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पूर्व रुचि की मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम और अग्रिम विधिंक कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

