जगदीश यादव
कोलकाता 15 मई (आरएनएस)। देश भाजपा शासित अन्य कई राज्यों के जैसा ही अब बंगाल की भाजपा सरकार भी ‘जनता दरबारÓ शुरु कर सकती है। राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों के अनुसार, ‘जनता दरबारÓ के दौरान एक या दो अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। इस पहल के जून में शुरू होने की उम्मीद है। इन्हीं सूत्रों का दावा है कि राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं। लोगों की शिकायतों का समाधान करने के लिए, राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ‘जनता का दरबारÓ शुरू करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह ‘जनता दरबारÓ सप्ताह में एक या दो बार, दो घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। हालांकि, राज्य प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई औपचारिक घोषणा जारी नहीं की है। बहरहाल बता दे कि, ‘जनता दरबारÓ सार्वजनिक शासन को बढ़ाने, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, कुशल सेवा वितरण और कानूनी सशक्तीकरण सुनिश्चित करने का एक ऐसा मंच होता है जहां से हम लोग भी सीधे मुख्यमंत्री से अपनी बात कह सकते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान फौरी तौर पर होता रहा है। देश के तमाम जिले हैं जहां जिले के डीएम भी ‘जनता दरबारÓ में लोगों की समस्याओं की सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश देते हैं। ऐसे ‘जनता दरबारÓ से लोगों का विश्वास देश की शासन व्यवस्था से लेकर मुख्यमंत्री तक बना रहता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

