कोलकाता ,13 जुलाई (आरएनएस )। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों घोषित प्रत्याशियों सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा भवन में खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने कुछ ही दिनों पहले आधिकारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उपचुनाव के बने प्रत्याशी: सदस्यता लेने के तुरंत बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बंगाल की राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के उद्देश्य से इन तीनों को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। बहरहाल भाजपा द्वारा इन तीन कद्दावर नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी और मुख्यमंत्री शुभेंदु द्वारा विधानसभा परिसर से ‘गुंडा दमन कानूनÓ पर दिया गया यह कड़ा बयान साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बनी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

