मेरठ 15 मई (आरएनएस)। सेटबैक के विरोध में शास्त्रीनगर में दोनों स्थानों पर चल रहा महिलाओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान जहां सेक्टर चार की महिलाओं ने माता का हवन करते हुए अपने घर और व्यापार बचाने की प्रार्थना की। वहीं, व्यापारी नेता विनीत शारदा से मिलकर मदद की गुहार लगाई। उधर, दूसरी तरफ सेक्टर दो में भी महिलाओं का धरना जारी रहा।
सेक्टर चार के चौराहे पर चल रहा सेक्टर तीन और चार की महिलाओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने धरना स्थल पर माता का हवन किया। हवन में आहुतियां देते हुए महिलाओं ने अपने घर और व्यापार बचाने की प्रार्थना की। इसके बाद सभी महिलाएं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा के शास्त्रीनगर सेक्टर छह स्थित आवास पर पहुंचीं। जहां उन्होंने विनीत शारदा से मिलकर मदद की मांग की। विनीत शारदा ने बताया कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर शास्त्रीनगर के नागरिकों के साथ है। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने भी व्यापारियों और महिलाओं का केस लडऩे के लिए सुप्रीम कोर्ट में वकील खड़ा किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कानून के
दायरे में रहते हुए महिलाओं की पूरी मदद की जाएगी। उधर, सेक्टर दो में चल रहा महिलाओं का धरना भी शुक्रवार को जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

