मेरठ 15 मई (आरएनएस)। मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित गणपति विहार में गुरुवार रात एक जिम ट्रेनर को उसके दोस्त ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल ट्रेनर खुद अस्पताल पहुंचा, जबकि हमलावर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ दौराला ने अस्पताल पहुंचकर घायल से वारदात की जानकारी ली।
नंगलाताशी निवासी राहुल उर्फ सुल्तान का गणपति विहार के बेसमेंट में ‘सुल्तान फिटनेस जिमÓ है। गुरुवार रात करीब आठ बजे जब राहुल जिम पहुंचा, तब वहां पहले से मौजूद सुमित गुर्जर ने पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। गोली राहुल के हाथ में लगी। हमले के बाद सुमित और उसका साथी मौके से भाग गए।
कंकरखेड़ा थाने के कार्यवाहक प्रभारी अजीत शाक्य ने बताया कि घायल राहुल ने डायल-112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कार्यवाहक प्रभारी के साथ एसपी सिटी विनायक भोसले और सीओ दौराला ने अस्पताल जाकर राहुल से विस्तृत जानकारी ली।
एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि जिम ट्रेनर के हाथ में .32 बोर की गोली लगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर भेजी गई हैं। राहुल पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

