मेरठ 15 मई (आरएनएस)। मेरठ के शास्त्री नगर में चौथी कक्षा के छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। संभवत: खेल-खेल में हादसा हुआ है।
शास्त्री नगर में मनीष अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह चाय का खोखा चलाते हैं जबकि पत्नी प्रियंका किसी शोरूम में काम करती हैं। बुधवार को दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर दोनों बेटे हितेश और प्रिंस अकेले थे। शाम करीब 7 बजे प्रिंस को घर के प्रथम तल पर फंदे के सहारे लटका देखा पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर मनीष और प्रियंका भी पहुंच गए लेकिन तब तक प्रिंस की मौत हो चुकी थी।
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
इसकी सूचना पाकर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रिंस की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर नौचंदी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि खेल-खेल में यह हादसा हुआ है। हर रोज ही दोनों बच्चे घर पर अकेले रहते हैं।
घर के अंदर किसी भी तरह की कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। परिजन भी किसी भी कार्रवाई से इनकार कर रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें दिया गया है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

