लखनऊ, 15 मई (आरएनएस )राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तालकटोरा रोड पर कॉटन मिल और बालाजी मंदिर के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 की रात करीब एक बजे थाना आलमबाग पुलिस को तालकटोरा रोड पर सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि स्कूटी संख्या यूपी32आरएम0458 सवार आनंद शुक्ला (22) पुत्र सुरेन्द्र शुक्ला निवासी 548/च/65 दौदा खेड़ा, मानकनगर, थाना पारा, लखनऊ को ट्रक संख्या यूके07सीए9804 ने टक्कर मार दी थी।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या यूके07सीए9804 को कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

