लखनऊ 15 मई (आरएनएस ),राजधानी लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुनपुर के पास हुए इस हादसे में एक अज्ञात डम्पर ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 की रात करीब 9:35 बजे थाना इंटौजा क्षेत्र के अर्जुनपुर के पास सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि विनोद कुमार (40) पुत्र मैकू लाल निवासी ग्राम अकडरिया कला, हीरा पुरवा, थाना इंटौजा, लखनऊ अपने निजी ऑटो रिक्शा से सिंह अस्पताल, बेहड़ा चक्की, थाना बीकेटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अर्जुनपुर के पास एक अज्ञात डम्पर चालक ने उनके ऑटो में तेज रफ्तार से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस ने मृतक के पिता मैकू लाल की तहरीर के आधार पर थाना इंटौजा में मुकदमा अपराध संख्या 0069/2026 धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद फरार अज्ञात डम्पर और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित वाहन की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

