लखनऊ, 15 मई (आरएनएस )लखनऊ पुलिस की सर्विलांस सेल पूर्वी जोन और विभिन्न थानों की सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) रिकवरी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। इन मोबाइल फोनों को लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों और अन्य प्रदेशों से तकनीकी निगरानी के माध्यम से खोजकर बरामद किया गया।यह अभियान पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सिंह सेंगर के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। वहीं, पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन डॉ. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व तथा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम और सीईआईआर पोर्टल रिकवरी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, पूर्वी जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल ने तकनीकी माध्यमों और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोनों को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की थी। लगातार निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के बाद विभिन्न कंपनियों के कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए।शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन डॉ. दीक्षा शर्मा ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी व्यक्त की और लखनऊ पुलिस की सर्विलांस एवं रिकवरी टीम की सराहना की। कई लोगों ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की भी मांग की।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल बरामदगी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नागरिकों की गुम हुई संपत्ति को जल्द से जल्द वापस दिलाया जा सके और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर पुलिस सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।रामदगी अभियान में सर्विलांस/क्राइम टीम पूर्वी जोन के उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, मुख्य आरक्षी संदीप पाण्डेय, अमित सिंह, आरक्षी तरनजीत सिंह, विमल चन्द्र, प्रदीप कुमार, शिवानन्द खरवार, अजय यादव और दलवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सीईआईआर पोर्टल रिकवरी टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन चौधरी, अभिषेक तिवारी, राजेश कुमार, सोनू राजपूत, आरक्षी सूरज प्रजापति, मुख्य आरक्षी लता तथा अमृता सिंह ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

