जौनपुर 17 मई (आरएनएस) । शाहगंज में दूल्हा हत्याकांड के आरोपी शुभम सिंह के घर पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान आरोपी के आवास से लगभग 2,33,860 रुपये मूल्य की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं। यह कार्रवाई खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर (वार्ड नंबर 1, मकान नंबर 70) स्थित आरोपी के घर पर हुई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दूल्हा हत्याकांड के आरोपी शुभम सिंह के घर में अवैध रूप से दवाओं का भंडारण किया गया है। इस सूचना के आधार पर खेतासराय पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।छापेमारी के समय आरोपी शुभम सिंह की मां संगीता सिंह घर पर मौजूद थीं। टीम ने तलाशी के दौरान पाया कि ये एलोपैथिक दवाएं बिना किसी वैध लाइसेंस या दस्तावेज के अवैध रूप से रखी गई थीं। ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दवाओं के दो सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सरकारी लैब भेजा गया है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और नियमावली 1945 के नियमों के तहत बची हुई सभी दवाओं को सूचीबद्ध कर चार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर मौके पर ही सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दवाओं के दो सैंपल एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सरकारी लैब भेजा गया है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और नियमावली 1945 के नियमों के तहत बची हुई सभी दवाओं को सूचीबद्ध कर चार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर मौके पर ही सील कर दिया गया।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बरामद दवाओं के सैंपल की लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। लैब रिपोर्ट और पुलिस की विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ संबंधित न्यायालय में शिकायत वाद भी दर्ज कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

