जौनपुर 17 मई (आरएनएस)। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक चाय-नाश्ते की गुमटी में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। यह गुमटी खुटहन थाना क्षेत्र के वीरपालपुर गांव निवासी रवि सिंह की है, जो इसे बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव में सड़क किनारे चलाते हैं। रवि सिंह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे गुमटी से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने धुआं और आग देखकर शोर मचाया और बाल्टी व पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते गुमटी में रखे दो गैस सिलेंडर, चाय-नाश्ते का सामान, बर्तन और करीब तीन हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। इस घटना से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

