जौनपुर 17 मई (आरएनएस)। ष्षाहगंज में दुल्हा हत्या के आरोपियों शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ष्षुक्रवार को षहर में जुलूस निकालकर प्रदर्षन कर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा गया। आवेदन में प्रार्थिनी सौम्या बिंद पुत्री श्री रामलखन बिंद, निवासी ग्राम बड़उर, थाना खेतासराय, ने बताया कि जब प्रार्थिनी के भाई की बारात जा रही थी, उसी दौरान कुछ अपराधियों द्वारा उन्हें गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। यह घटना अत्यंत दुखद एवं कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करने वाली है। घटना के उपरांत प्रार्थिनी, उसका परिवार एवं ग्रामवासी इस बात पर अड़े थे कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। किंतु प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट आश्वासन दिया गया कि 2-3 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी तथा उनके मकानों का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन पर विश्वास करते हुए अंतिम संस्कार कराया गया।परंतु अत्यंत खेद के साथ निवेदन है कि आज दिनांक तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, तथा उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रार्थिनी एवं उसके परिवार में गहरा आक्रोश एवं भय का माहौल व्याप्त है।प्रार्थिनी को यह भी आशंका है कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इन परिस्थितियों से आहत होकर प्रार्थिनी एवं उसका परिवार न्याय की मांग को लेकर मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य है। मांग किया कि हत्या कांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

