जौनपुर 17 मई (आरएनएस)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बाला साहेब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में शुक्रवार को सम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पहले दिन कॉमर्स विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कराया। कहा कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह जी के दिशा निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित होगा।मूल्यांकन समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उप समन्वयक डॉ. अजय कुमार, डॉ. अनुराग मिश्र एवं डॉ. ममता सिंह, विशाल सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

