जौनपुर 17 मई (आरएनएस)। लाइनबाजार के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में सई नदी में दो युवक डूब गए।दोनो युवकों को उनके मित्र नदी से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले गए।वहाँ पर चिकित्सक ने दोनों युवकों की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।जिसके बाद दोनो को एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।वहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जफराबाद के बैजाबाद गांव के लगभग एक दर्जन से युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने गए थे।नहाते समय दो युवक डूबने लगे।अन्य युवक उन्हें ढूंढने लगे।काफी देर तक खोजबीन के बाद दोनों युवक बेहोशी की हालत में नदी के पानी मे मिले।उन दोनों को युवक अपनी बाइक से तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए।वहां पर दोनो युवकों राजन चैहान पुत्र अनिल चैहान तथा रवि चैहान पुत्र राय चैहान की हालत काफी नाजुक देख कर बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।आनन फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सालय में ले गए।वहाँ पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनो युवक 25 वर्ष के बताए जा रहे है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

