सुल्तानपुर 17 मई (आरएनएस)। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को सुल्तानपुर में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा। अभियान के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 1850 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गई। अभियान का संचालन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रण विजय सिंह द्वारा टीम के साथ किया गया।
संयुक्त टीम में साकेत राय प्रधान आबकारी सिपाही, अंकित शर्मा, इरफान, ओमवीर सहित प्रवर्तन-2 अयोध्या प्रभार एवं कोतवाली नगर पुलिस की टीम शामिल रही। टीम ने ग्राम बल्लीपुर एवं चुनहा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुल तीन अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम ने अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में लहन बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का भी सघन निरीक्षण किया गया। दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से टेस्ट परचेज कर बिक्री व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने कबाड़ी की दुकानों और ईंट भ_ों पर भी गहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध शराब से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध कारोबार की सूचना प्रशासन को देने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

