-आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध, अभ्यर्थी ऑफलाइन भी कर सकेंगे आवेदन
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2026-27 के 18 डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन के प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पी. एस. प्रमाणिक ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। 13 मई 2026 से आवेदन फार्म भरे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी सूचना विवरणिका व आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 2026-27 में कृषि पर्यटन प्रबंधन में स्नातकोत्तर में डिप्लोमा, जैविक कृषि में डिप्लोमा, मशरूम उत्पादन प्रौद्योगिकी में सर्टिफिकेट कोर्स, जैव उर्वरक उत्पादन में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम, मधुमक्खी पालन में सर्टिफिकेट कोर्स, पादप ऊतक संवर्धन में सर्टिफिकेट कोर्स, बागवानी में डिप्लोमा, वानिकी में डिप्लोमा, पशु चिकित्सा फार्मेसी में डिप्लोमा, पशुधन विस्तार में डिप्लोमा, मत्स्य विज्ञान में डिप्लोमा, खाद्य पोषण और आहार विज्ञान में डिप्लोमा, परिधान निर्माण में डिप्लोमा, इवेंट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स, बेकरी और कन्फेक्शनरी में सर्टिफिकेट कोर्स, कृषि इंजीनियरिंग सहित 18 डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। पीजी डिप्लोमा कोर्स से अभ्यर्थी किसी विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान कर सकता है, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ जातीं हैं। यह पढ़ाई छात्र-छात्राओं में कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकता है। यह कोर्स शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान कर सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

