विश्व शांति और मोदी जी के ‘ऊर्जा संरक्षणÓ संकल्प की सिद्धि के लिए होगा आयोजन
प्रयागराज। वर्तमान वैश्विक संकटों के शमन, विश्व शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संगम नगरी प्रयागराज में एक अनूठे आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। ‘कनकधाराÓ सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा 16 मई से सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमत निकेतन मंदिर में 5 शनिवारीय सुंदरकांड पाठ का भव्य संकल्प शुरू हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए ‘कनकधाराÓ संस्था की अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध गायिका स्वाती निरखी ने बताया कि जेठ माह की पावन शनि अमावस्या एवं शनि जयंती के महाशक्तिशाली दुर्लभ संयोग पर इस दिव्य अनुष्ठान का प्रथम सोपान आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक संकट और मोदी की दूरदर्शिता को समर्पित इस अनुष्ठान में संस्था की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व ऊर्जा, ईंधन और आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील—Óतेल बचाओ, ईंधन बचाओ और ऊर्जा का संरक्षण करोÓ—केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाले भयानक वैश्विक संकटों को टालने का अचूक महामंत्र है। ‘कनकधाराÓ संस्था सुंदरकांड पाठ के माध्यम से संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करेगी कि प्रधानमंत्री के इस लोक- कल्याणकारी विजन को आत्मिक बल मिले और समाज में पर्यावरण व संसाधनों के संरक्षण के प्रति गहरी चेतना जागृत हो।
शनिवार शाम 6 बजे से प्रारंभ होने वाले इस अनुष्ठान में विख्यात पाठ वाचक आचार्य पं. हरे राम द्विवेदी सस्वर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, सनातनी बंधु और मातृशक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहकर राष्ट्र-कल्याण के इस संकल्प में आहुति देंगे। स्वाती निरखी ने प्रयागराज के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों और राष्ट्रभक्तों से सपरिवार इस आध्यात्मिक चेतना का हिस्सा बनने और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

