प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की निंदा की है।
इस बाबत शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अपराह्न हुई बैठक में कहा गया कि ईंधन में इजाफे के कारण परिवहन खर्च बढ़ेंगे जिसका असर माल ढुलाई, राशन, सब्जियों और रोजमर्रा की चीज़ों पर भी पड़ेगा। कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री की गलत विदेश नीतियों के कारण अचानक आयी इस मुसीबत को जिम्मेदार ठहराया। यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में और वृद्धि संभव है।
बैठक में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफऱोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, डॉ ए डी दुबे, नयन कुशवाहा, राजकुमार शुक्ला, इश्तियाक अहमद, सुष्मिता यादव, राकेश श्रीवास्तव, सरताज मोहम्मद, प्रतिमा त्रिपाठी, मो. ज़ावेद, सचिन कुशवाहा, राकेश पटेल आदि थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

