स्वदेशी और ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वदेशी, ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम प्रयागराज द्वारा इलेक्ट्रिक बाइक रैली यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित यह रैली यात्रा सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहा से प्रारंभ होकर नगर निगम गेट नं0-1 तक उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुई।
तिरंगे के साथ निकली इस जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत को कम करने, प्रदूषण मुक्त परिवहन अपनाने तथा स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग भविष्य की आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल प्रदूषण को कम करता है बल्कि ईंधन की बचत कर देश को आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक ई-वाहनों का उपयोग करें और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
इस दौरान पार्षद गण आकाश सोनकर, बबलू रघुवंशी, रुद्र सेन जायसवाल, रितेश मिश्रा, मुकेश लारा, प्रमोद जायसवाल, साहिल अरोड़ा, सुनीता चोपड़ा, आशीष द्विवेदी, राजेश केसरवानी, संस्कार सिंह, आदर्श सिन्हा, अमर सिंह, सुभाष वैश्य, बब्बन प्रजापति, विवेक मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

