कुलभाष्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज के बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित
प्रयागराज 15 मई (आरएनएस)। कुलभाष्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज कृषि शिक्षा का उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित विद्यालय रहा है। यहां पर नेपाल, भूटान, बर्मा, श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश और आसपास के राज्यों व जिलों के कृषि में अभिरुचि रखने वाले छात्र पढ़ाई के लिए आते रहे हैं। कोरोना संकट के पश्चात विद्यालय ने अपनी प्रतिष्ठा पुन: प्राप्त किया है। यहां का सत्र 2025-26 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विद्यालय की प्रबंध समिति के सम्मानित सचिव श्रीमान पन्ना जी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वहां के सभागार में, एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा 10 में अखिलेश कुमार 85 फ़ीसदी अंक पाकर सर्वोच्च स्थान पर रहे। आकाश ने 79 फ़ीसदी, शिखा वर्मा ने 76 फ़ीसदी अंक पाकर द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 कृषि में कनक शर्मा (84)ने प्रथम स्थान, कुमार प्रिंस(83) ने द्वितीय और अमित कनौजिया (76 प्रतिशत) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12 एग्रीकल्चर में रविकांत शुक्ला ने 79, स्नेहल श्रीवास्तव ने 77 ,और मयंक श्रीवास्तव ने 75अंक पाकर, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में आशीष कुमार ने 73, प्रिंस मौर्य ने 71 और अंशु ने 69 प्रतिशत अंक पाकर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में रमन सिंह, अश्वनी कुमार निषाद, श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, राजेश कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अंजनी प्रसाद सिंह लकी चंद्र, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिजेश कुमार ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. पी. पी.सिंह ने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी से मेहनत करने और अपना विकास करते हुए अपने राष्ट्र के विकास में भागीदारी करने का छात्र-छात्राओं से आह्वान किया तथा प्रेरित किया और सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

