देहरादून,15 मई (आरएनएस)। हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में शुक्रवार को स्वस्थ एवं विकसित भारत 2047 के निर्माण में फार्मेसी विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत 2047 के निर्माण में फार्मेसी विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान फार्मा विजन ने अपने आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। प्रांत प्रमुख हुल सिंह ने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विभिन्न वर्कशॉप, रिसर्च आधारित लेक्चर, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कार्यक्रम, फार्मास्युटिकल रिसर्च व इनोवेशन से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के निदेशक डॉ प्रवीण कुमार ने स्वस्थ एवं विकसित भारत 2047 के निर्माण में फार्मेसी विद्यार्थियों की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री अभाविप अंकित सुंद्रियाल, संस्थान की फैकल्टी सदस्य शिवानी कालरा, सलोनी जसवाल, विश्वदीपक, रजत आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

