देहरादून,15 मई (आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने डाक से मिली शिकायत पत्र के आधार पर शुक्रवार को राजपुर रोड के जूते के शोरुम में पहुंचकर उत्पीडि़त कर्मचारी को राहत पहुंचाई। संगठन ने ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए जटायु दस्ते का गठन किया है। जटायु दस्ते को डाक से मिली किसी भी शिकायत के निस्तारण के लिए तत्काल मौके पर भेजा जाएगा। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा, बजरंग दल संयोजक कमल बिजल्वाण की अगुवाई में एक शिकायत के आधार पर उक्त शोरूम में पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और शोरूम के मालिक पर समुदाय के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया। विकास वर्मा ने बताया कि उक्त शोरुम से एक कर्मचारी ने अपने उत्पीडऩ की शिकायत का पत्र संगठन को भेजा था। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर भरपाई के लिए पैसे वसूलना, भेदभाव करना, कंपनी द्वारा दी जाने वाली छुट्टियों के भी पैसे काटना, आठ घंटे से अधिक की ड्यूटी करवाने जैसी शिकायतें की थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

