देहरादून,15 मई (आरएनएस)। पत्रकार और अभिनेता सतीश शर्मा की बहुप्रतिक्षित फिल्म आब्सेस आगामी 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुके हैं। ऑब्सेस एक ऐसी कहानी पर आधारित फिल्म है जो डर, अराजकता और आदमी के संघर्षों को उजागर करती है, जो अक्सर खामोशी के पीछे छिपे रहते हैं।सतीश शर्मा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांचित करेगी। इसका रहस्य से भरपूर कथानक दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा। फिल्म में अभिनेता पीटर विल्सन, अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ ही सतीश शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म के छायांकन सरफराज अली हसन खान ने किया है। खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग देहरादून की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जिसे पर्दे पर बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। स्थानीय दर्शकों के लिए यह फिल्म खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, क्योंकि इसमें उनके शहर की प्राकृतिक सुंदरता और परिवेश को बारीकी से दिखाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

