गोसाईंगंज-अयोध्या ,16 मई (आरएनएस)। गोसाईंगंज कस्बे से सटे ग्राम समदा स्थित बाबू गया प्रसाद कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल व इंटर मीडियट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक केशवराम मौर्य ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया। ततपश्चात छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागतगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा मौर्य ने कहाकि जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए केवल प्रतिभा ही नही बल्कि कठोर परिश्रम, अनुशासन, निरन्तर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच होना भी अत्यंत आवश्यक है।जो विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते है,सफलता उनकी कदम चूमती है। प्रबंधक कृष्णचन्द्र मौर्य ने कहाकि आज हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जो उपलब्धि हासिल किया किया है उसमें विद्यायल के शिक्षकों के साथ साथ उनके माता पिता का भी योगदान है। जिस परिवार के अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक होते है उनके बच्चे ऐसी ही उपलब्धि प्राप्त कर नाम रोशन कर देते है। निर्देशक केशवराम मौर्य ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि यह आयोजन विधार्थियों के लिए केवल सम्मान का अवसर नही,बल्कि भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा के लिए किया गया है। हम कामना करते है कि आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर विद्यायल,परिवार,गांव,देश का नाम रोशन करते रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हुआ। सम्मानित होने वाले मेधावियों में हाई स्कूल में अंजलि गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अनुष्का यादव, कविश निषाद, कृष्ण कुमार, आलोककुमार यादव,आश्रिद्धि गुप्ता, साक्षी यादव, श्रेया विश्वकर्मा, अवंतिका सिंह व इंटरमीडियट में ऋषभ यादव, सौम्या वर्मा, विशाखा सिंह, आयुष यादव, अन्या गुप्ता, श्रेयांश सिंह, दिव्यांश सिंह, मानी गुप्ता, आँचल विश्वकर्मा, साक्षी विश्वकर्मा शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

