एआईएमआईएम पार्टी को आतंकवादी संगठन एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की तुलना पूर्व अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन से करने जैसे विवादित बयान पर भारी आक्रोश
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे ने एआईएमआईएम पार्टी को आतंकवादी संगठन कहकर एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी की तुलना पूर्व अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन से करते हुए अमर्यादित विवादित बयान दिया है। जिसके कारण एआईएमआईएम पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम ने आज राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नितेश राणे के बयान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने अपने वक्तव्य ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी भारतीय चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड पार्टी है जिसके जीते हुए सांसद एवं विधायक देश की संसद एवं विधायिका में तथा नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत मे पार्षद अलग अलग मुख्यालयों मे प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय चुनाव आयोग ने रजिस्टर्ड पार्टी को आतंकवादी संगठन कहना कानून संविधान चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विरुद्ध है। ऐसा विवादित बयान अपराध के श्रेणी में आता है। ऐसे सरफिरे मंत्री के विवादित बयान पर उचित कार्यवाही की जाए। ऐसे बिगड़ैल विवादित बयान देने वाले मंत्री को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र सरकार अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करते हुए एआईएमआईएम पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी पर दिए गए विवादित बयान के संबंध में बैरिस्टर साहब एवं पार्टी से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी जाए।
उन्होंने कहा कि मदरसों पर तथ्यहीन आरोप लगाकर आतंकवादियों का केंद्र कहने, मदरसों में किताब के बजाय बंदूक मिलने के फज़ऱ्ी एवं भ्रामक आरोप भरे विवादित गैर जिम्मेदाराना बयान देने के विरुद्ध कठोर मुकदमा चलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कुरैश अहमद जाफरी, अली शेर खान, निजामुद्दीन, सैयद इरशाद आलम, इफ्तेखार अहमद मंदर, मेराज अहमद, शरिक कलीम, ज़ुबैर अहमद, रियाज़ुल हक़, मोहम्मद अली, अनिल यादव, तरन्नुम, मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी, शाहनवाज हुसैन, मोहम्मद ज़ैद, इसरार अहमद साहिल, गुडिय़ा, महजबी, नाजनीन,
शबीना, मोहम्मद आरिफ, अदीब अली, तौसीफ़ अंसारी, शादाब आलम, हसीन अहमद, गुलाब मोहम्मद तकी, मोहम्मद सईद, शमशाद अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

