प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। गर्ल्स हाई स्कूल एंड कॉलेज, प्रयागराज में मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे का भव्य आयोजन किया गया। “फायरलेस कुकिंग – बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही रचनात्मकता, नवाचार और जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अनूठा अवसर प्रदान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रेव. डॉ. विनिता एसुबियस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा को नई दिशा दी। उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बिना आग के विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मक क्षमता, टीमवर्क और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट परिचय दिया। रेव. डॉ. विनिता एसुबियस ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के आवश्यक कौशल भी प्रदान करती हैं। बैगलेस डे विद्यालय की प्रगतिशील सोच और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

