एफएनआई यूट्यूब चैनल के विरुद्ध एफआईआर हेतु सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। भूमि सुधार कानून के अन्तर्गत भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में भूमि आवंटन करने के संबंध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में यमुनापार की तहसील बारा के प्रांगड़ में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आसपा के पूर्व जिला महामंत्री आईपी रामबृज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
आसपा के पूर्व जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि तहसील दिवस पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को यमुनापार की प्रत्येक ग्रामसभा में स्थित समस्त भूमिहीन खेतिहर मजदूरों द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रत्येक ग्रामसभा में चकबंदी के दौरान छूटी अतिरिक्त जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त करवाकर भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में आवंटित कराने का आवेदन पत्र, प्रार्थना पत्र सतत दिया जाता रहा है किन्तु क्षेत्रीय लेखपालों की गलत आख्या की गांवों में सरकारी जमीन है ही नहीं तो पट्टा कहा से किया जाय।
आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग- 5 लखनऊ के द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज को निर्देशित आदेश के अनुपालनार्थ क्रियान्वयन हेतु तहसील बारा के प्रांगण में जमकर धरना प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बारा डा. गणेश कुमार कनौजिया को सौंपा गया।
वहीं दूसरी ओर थाना बारा के अन्तर्गत आने वाली ग्रामसभा पांडर, मजरा कोट वारन का पुरवा निवासी राज रावत पुत्र श्याम बाबू जो एफएनआई यूट्यूब चैनल चलता है। संविधान के अनुच्छेद 13 जो अंधविश्वास पाखंड और कुरीतियों को समाप्त कर वैज्ञानिक सोच के आधार पर देश को आगे बढ़ाने की बात करता है किन्तु एफएनआई न्यूज चैनल का रिपोर्टर सतत संविधान के अनुच्छेद 13 के विरुद्ध अंधविश्वास पाखंड और कुरीतियों का पोषक है और महिला सशक्तिकरण के विरुद्ध महिलाओं के अपमान को अत्यधिक प्रचारित प्रसारित करता रहता है। ऐसे यूट्यूब चैनल को बन्द करने के साथ साथ यूट्यूब चैनल के रिपोर्टर राज रावत पुत्र श्याम बाबू के विरुद्ध उचित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करने के बाबत भी उप जिलाधिकारी बारा से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन में पूर्व जिला महामंत्री सुशांत सिंह अम्बेडकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पासी, विधानसभा महामंत्री अनिकेत कुमार बिंद, विधानसभा उपाध्यक्ष पवन कुमार गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष रवि कुमार, राजू राव, भाई लाल, गुरुदीन, राम सिंह समर जीत, विपिन, संजय कुमार, चंदन, पूनम कोल, शीला, रेखा, प्रभावती, सन्नों, सुनीता, सुषमा, टेरसी, सीता देवी, गीता देवी, मीरा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

