प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने तथा संचालन महामंत्री रवि शर्मा ने किया।
बैठक में एआईओसीडी द्वारा 20 मई को भारत बंद के ऐलान पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। गंगापार अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी पप्पू ने कहा कि आनलाइन व्यापार के विरोध में बंदी करने से एक प्रकार से हम ऑनलाइन को बढ़ावा दे रहे हैं। दवा की दुकान बंद होने पर ग्राहक विवश होकर ऑनलाइन दवा खरीदेगा।
महामंत्री रवि शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन दवा सप्लाई का विरोध तब किया जाना था,जब इसकी शुरुवात हुई थी। उस समय विरोध क्यों नहीं किया गया ?? वक्ताओं ने कहा कि एआईओसीडी अपने निजी स्वार्थ में लिप्त है। वह उप्र के 12 लाख 50 हज़ार केमिस्टों के हितैषी बनकर हमको ऑनलाइन के मुद्दे पर उलझा कर अपनी राजनीति की रोटी सेकना चाहते है। हम रिटेलर्स केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से जनपद के समस्त केमिस्टों से अपील करते हैं कि 20 मई 2026 की बंदी का पुरजोर विरोध करें। हमारा दवा व्यापार आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आता है।
बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र केसरवानी जिलाध्यक्ष गंगा पार, अनिमेष अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अजय जायसवाल अध्यक्ष पाफामऊ व्यापार मंडल, शुभम, आलोक कनौजिया लीगल एडवाइजर,
गोपाल, राजमणि, संतोष आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

