प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। शिवांश मिश्र की हरफनमौला खेल (34 रन एवं 9-2-27-4) की अदालत जैदी इंडोर क्लब ने फोर्ड स्कूल क्लब को 119 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में जैदी इंडोर क्लब ने 45 ओवर में 306 रन (अंश सिंह 64, सौरव यादव 45, नीरज पटेल 44, शिवांश मिश्र 34, हर्षित तिवारी 30, सौरभ सिंह 22, रोहन रंजन 3/34, आशुतोष भास्कर 3/65, आर्चित सिंह 2/70) बनाए। जवाब में फोर्ड स्कूल क्लब की टीम 34.5 ओवर में 187 रन (राहुल 70, ओजस सिंह 20, इशांत कुमार निषाद 19, शिवांश मिश्र 4/27, विवेक पुंडीर 2/30, देवांश कुमार स्वप्निल, अंश सिंह व हर्षित तिवारी एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शिवांश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

