केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट में लकी का हरफनमौला खेल, आदित्य व अर्पित भी चमके
प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। फाफामऊ क्लब, खेलगांव पब्लिक स्कूल बी, कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ए और भानु प्रताप क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। फाफामऊ क्लब के लकी सरोज ने बहुमुखी खेल (74 रन एवं दो विकेट) का प्रदर्शन किया।
शनिवार को फाफामऊ मैदान पर खेले गए मैच में सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन (अभिनव यादव 44, अभिनव सिंह 22, आयुष पटेल 18 नाबाद, दीपांश सिंह 3/23, लकी सरोज 2/10, अंश चौरसिया 1/17) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 24.5 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन (लकी सरोज 74, दीपांश सिंह 14, अभिनव यादव 2/25, संस्कार यादव व आयुष पटेल एक-एक विकेट) बना लिए। लकी सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 99 रन (हनी सिंह 29 नाबाद, पूर्व चतुर्वेदी 2/12, शौर्य कुमार, गर्वित सिंह, कुशाग्र द्विवेदी, रोहिताक्ष आनंद व शशांक सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल बी ने 21.1 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन (गौरांग सिंह 29, कुशाग्र द्विवेदी 15 नाबाद, अनिरुद्ध 3/12, ऋषि खरे 3/31) बना लिए। शौर्य कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चक हरिहरगंज झूसी मैदान पर पहले मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब बी ने 22.2 ओवर में 71 रन (तेजस गौतम 16, शिवांश तिवारी 10, सजल तिवारी 2/12, आयुष पटेल 2/12, हनी 2/14) बनाये। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ए ने 14.4 ओवर में सात विकेट पर 75 रन (यशस्वी 19, यश मौर्य 2/02, शिवांश तिवारी 2/18, पीयूष कुमार 2/25) बना लिए। सजल तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन (आदित्य सिंह 41 नाबाद, प्रतीक सिंह 30, प्रत्यूष त्रिपाठी 25, ओम जायसवाल 19, ऋषभ कुशवाहा 2/22, शुभ मंगल राजपूत 2/29, शाश्वत मिश्र व शौर्य सिंह यादव एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में शार्प क्लब की टीम 16.5 ओवर में 73 रन (शुभ मंगल राजपूत 17, शौर्य सिंह यादव 16, अर्पित यादव 3/14, अर्णव सिंह राजपूत 2/16, श्रेयांश मिश्र, शीयू सिंह, श्रेयांश शर्मा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

