प्रयागराज ,16 मई (आरएनएस)। 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कुल 199 कैडेट्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण एवं परीक्षा को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए प्रतिष्ठित एनसीसी ‘एÓ प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
यह उपलब्धि कैडेट्स की समर्पण भावना, अनुशासन तथा एनसीसी द्वारा प्रोत्साहित एकता, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रमाण पत्र प्राप्त करने से पूर्व कैडेट्स ने संस्थागत प्रशिक्षण, ड्रिल अभ्यास, शारीरिक दक्षता सत्रों तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।
15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षण स्टाफ एवं प्रशिक्षण टीमों के मार्गदर्शन और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी ‘एÓ प्रमाण पत्र कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा देशभक्ति की भावना का विकास करता है।
सभी कैडेट्स ने समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर की गौरवशाली परंपराओं एवं मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

