लखनऊ,16 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल की ओर से जारी आदेश में सभी अधीनस्थ अधिकारियों के बीच इसे प्रसारित कर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया है। आदेश की प्रति अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के निजी सचिवों के साथ कार्मिक, प्रशासन, वाणिज्य, वितरण, पारेषण, वित्त, तकनीकी, कारपोरेट योजना, कार्य एवं परियोजना, ऑपरेशन से जुड़े निदेशकों को भेजी गई है।
मध्यांचल, पूर्वांचल, पश्चिमांचल, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) और केस्को कानपुर को भी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत सेवा आयोग, एसएलडीसी परिसर विभूतिखंड गोमतीनगर लखनऊ के अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।कारपोरेशन और ट्रांसमिशन इकाइयों के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। लेखा प्रशासन से जुड़े महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, मुख्य लेखाधिकारी, उप मुख्य लेखाधिकारी, लेखाधिकारी और सहायक लेखाधिकारीगण को भी आदेश की प्रति भेजी गई है।शक्ति भवन और शक्ति भवन विस्तार स्थित मुख्यालय के सभी अधिकारियों, अनुभागों और शिविरों को आदेश से अवगत कराया गया है। नामित डिस्कॉम एसीआर एडमिन, ट्रांसको एसीआर एडमिन और मास्टर एसीआर एडमिन को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।अधिशासी अभियंता (वेबसाइट) को आदेश उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सभी अधिकारी इसे संज्ञान में लेकर निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप कार्य कर सकें। उपसचिव (गोपन) रवि कुमार की ओर से जारी प्रतिलिपि में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

