लखनऊ ,16 मई (आरएनएस) । महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज निवासी अताउर्रहमान ने तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे भाई अजाज उर्रहमान उर्फ रहमान खान (करीब 35 वर्ष) 15 मई की रात खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। वह वाल्दा रोड स्थित अनिल कुमार सिंह के घर के सामने बैठे हुए थे।आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे कार संख्या यूपी 32 जेई 4578 (ग्रैंड आई-10) के चालक अनिल कुमार सिंह ने वाहन को लापरवाही से पार्क करते समय अजाज उर्रहमान को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल भाऊराव देवरस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।महानगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 81/2026 में धारा 106(1)/281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

