लखनऊ,16 मई (आरएनएस)। सैरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क पार कर रही एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास कंट्री मोड़ पर सड़क पार करते समय एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। सूचना पर सैरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों, क्षेत्रीय निवासियों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मृतका की पहचान खितावुन (46) पत्नी नूर मोहम्मद, मूल निवासी रामकोट थाना क्षेत्र, जनपद सीतापुर और वर्तमान में छठा मील मीट मार्केट के पीछे, लखनऊ निवासी के रूप में हुई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका क्षेत्र में पान-तंबाकू की गुमटी संचालित करती थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैसैरपुर पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

