हरिद्वार,16 मई (आरएनएस)। सप्तसरोवर मार्ग स्थित आश्रम की गोशाला से साहीवाल नस्ल की गाय चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्म निवास उत्तर भाग आश्रम निवासी राकेश नौटियाल ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि 13 मई की रात अज्ञात चोर आश्रम परिसर में बनी गोशाला से लाल रंग की साहीवाल नस्ल की गाय चोरी कर ले गए। सुबह गोशाला पहुंचने पर घटना का पता लगा। काफी तलाश के बाद भी गाय का सुराग न लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

