हल्द्वानी,16 मई (आरएनएस)। सोने और चांदी की कीमतें बढऩे और आयात शुल्क बढऩे से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के दाम जून से बढऩे की उम्मीद है कारोबारियों का कहना है, इन सभी को बनाने में मेटल और सोने-चांदी का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा अयात शुल्क बढऩे से दामों में अगले महीने से उछाल आ सकता है।
सोलर पैनल के दाम में वृद्धि: सोलर कारोबारी मोहन सिंह मटियानी ने बताया सोलर पैनल के दाम 20त्न बढऩे की सम्भावना है। उन्होंने बताया केंद्र सरकार 1 जून से सोलर पैनल में स्वदेशी सोलर सेल का उपयोग अनिवार्य करने जा रही है। सोलर सेल मॉड्यूल की लागत लगभग 24 रूपये प्रति वॉट है, जबकि आयातित की लागत 16 प्रति वॉट बैठती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के दाम में भी 20त्न बढ़ोतरी होने की आशंका है। गुरूदेव इंटरप्राइजेज के मालिक मोहन भट्ट ने बताया इलेक्ट्रिक कारों की बैटरियों, सेंसर्स और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स में चांदी धातुओं का काफी उपयोग किया जाता है। और पिछले कुछ दिनों में ई-वाहन की मांग काफी बढ़ी है जिससे दाम बढऩे की आशंका है फि़लहाल दामों में स्थिरता है।
स्मार्टफोन, लेपटॉप उपकरण के दामों में उछाल: सरस मार्केंट स्थित एच एंड डी सेल्स के मालिक दीपक शर्मा ने बताया स्मार्टफोन, लैपटॉप गैजेट्स की मैन्युफैक्चरिंग लागत पिछले 1 हफ्ते में 30 से 50 प्रतिशत बढ़ गयी है। क्योंकि इन डिवाइसेज के सर्किट बोर्ड और कनेक्टर्स में बेहतर कंडक्टिविटी के लिए चांदी का इस्तेमाल होता है, और कुछ पार्ट्स इम्पोर्ट होकर बहार से भी आते है। उन्होंने बताया जो पेन ड्राइव पहले 300 रूपये की थी उसका दाम अब 800 रूपये हो गया है स्टोरेज के लिए इस्तेमाल होने वाली एसएसडी पहले 800 रूपये की मिलती थी जो अब 2100 रूपये की हो गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

