हल्द्वानी,16 मई (आरएनएस)। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतीक शाक्य और उनकी टीम ने देवलचौड़ निवासी एक युवक के मलद्वार के कैंसर (कार्सिनोमा रेक्टम) का अत्यंत जटिल ऑपरेशन किया। डॉ. शाक्य ने बताया यह ऑपरेशन आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक से किया गया, जिसमें शरीर पर बहुत छोटे-छोटे चीरे लगाए जाते हैं। इस जटिल ऑपरेशन में वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रतीक शाक्य के साथ एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एके सिन्हा, डॉ. गौरव और नर्सिंग स्टाफ का योगदान रहा। इस उपलब्धि पर एमएस डॉ. अरुण जोशी, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजीव सिंह, प्रो. डॉ. पंकज वर्मा और डॉ. वरुण सहित अन्य चिकित्सकों ने बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

